महाशिवरात्रि के दिन शिवजी पर पीली सरसों चढ़ाना क्यों होता है शुभ? जानें वजह

WhatsApp Channel Join Now

महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई भगवान शिव के खास दिन पर व्रत रखता है। साथ ही, उन्हें अर्पित करने के लिए कई सारी चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। वहीं कई सारे लोग घर पर ही शिवलिंग की पूजा करते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। इसी सुख-शांति के लिए आप शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ाएं। इससे बहुत सारे फायदे नजर आते हैं। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि आप भी शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ाने से क्या लाभ होता है -

शिवलिंग पर क्यों चढ़ाएं पीली सरसों

Maha shivratri (2)

पीली सरसों पूजा के लिए पवित्र मानी जाती है। इसी वजह से इसे पूजा में इस्तेमाल की जाती है। इसे शिवलिंग में चढ़ाने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप नकारात्मक उर्जा को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसे शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे बुरी नजर भी नहीं सकती हैं। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से बृहस्पति ग्रह के दोषों का निवारण होता है। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है।

पीली सरसों को कैसे चढ़ाएं

Yellow mustard seeds

इसके लिए आपको पहले अच्छे स्नान करना है। इसके बाद आपको पूजा की थाली को अच्छे से सजाना है।
अब इसमें पीली सरसों को रखकर मंदिर लेकर जाएं।
इसके बाद भगवान शिव को स्नान करवाने के बाद इस पीली सरसों को भगवान शिव पर चढ़ाएं।
इसे चढ़ाने से आपके घर की सारी नकरात्मकता दूर हो जाएगी। साथ ही, आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

महाशिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान

महाशिवरात्रि के दिन आपको सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।
इसके बाद नए वस्त्र धारण करके इस व्रत को शुरू करना है।
इसके बाद मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी है।
फिर शाम के समय आरती करके इस व्रत को पूरा करना है।
इससे आपकी पूजा पूरी हो जाएगी। साथ ही, आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
इस बार सरसों के भगवान शिव में चढ़ाएं। इससे आपकी आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही, आपको घर पर अच्छा लगेगा।

Share this story