कब है जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और पितृपक्ष, देखें सितंबर के व्रत- त्यौहार

साल का नौवां महीना सितम्बर शुरू होने जा रहा रहा है। साथ ही हिन्दू कलेण्डर के हिसाब से छठा माह भाद्रपद यानि भादौ की शुरुआत भी हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने में जन्माष्टमी, भाद्रपद अमावस्या, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी सहित कुछ अन्य व्रत,पर्व व त्योहार आएंगे। इस महीने में भगवान कृष्ण, देवी राधा, गणेश जी और भगवान विष्णु और शिव पार्वती से सम्बंधित मुख्य व्रत त्यौहार आ रहे हैं। ये है इस माह में पड़ने वाले त्यौहारों की सूची
सितंबर 2023 के व्रत और त्योहार
01 सिंतंबर, शुक्रवार: भाद्रपद माह प्रारंभ
02 सितंबर, शनिवार: कजरी तीज
03 सितंबर, रविवार: बहुला गणेश चतुर्थी, भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी
06 सितंबर, बुधवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मासिक कालाष्टमी व्रत
07 सितंबर, गुरुवार: दही हांडी
10 सितंबर, रविवार: अजा एकादशी व्रत
12 सितंबर, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
13 सितंबर, बुधवार: मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर, गुरुवार: भाद्रपद अमावस्या
17 सितंबर, रविवार: कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा
18 सितंबर, सोमवार: हरतालिका तीज
19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी का प्रारंभ
20 सितंबर, बुधवार: ऋषि पंचमी
22 सितंबर, शुक्रवार: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ
23 सितंबर, शनिवार: राधाष्टमी
25 सितंबर, सोमवार: परिवर्तिनी एकादशी व्रत
26 सितंबर, मंगलवार: वैष्णव परिवर्तिनी एकादशी व्रत, वामन जयंती
27 सितंबर, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
28 सितंबर, गुरुवार: अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
29 सितंबर, शुक्रवार: भाद्रपद पूर्णिमा, पितृपक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।