धनतेरस पर राशि के अनुसार क्या खरीदना चाहिए? शॉपिंग करने से पहले आप भीजान लीजिए

WhatsApp Channel Join Now

 धनतेरस का पर्व इस बार 6 नवंबर 2026 को है, जो हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व धन, सुख-समृद्धि और खरीदारी से जुड़ा है. इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी करने से लक्ष्मी-कुबेर की आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और सालभर पैसों की किल्लत नहीं होती है. इसलिए इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू आदि चीजें खरीदते हैं.धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिया और हल्दी की गांठ खरीदना बेहद शुभ होता है. धनतेरस के आते ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट होती है कि कुछ खरीदना है. लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि धनतेरस पर राशि के अनुसार किस व्यक्ति को क्या खरीदना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें.

धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें?
धनतेरस पर राशि के अनुसार शुभ चीजें खरीदने से माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. धनतेरस पर किस राशि वाले को क्या खरीदना चाहिए वो नीचे बताया गया है.

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं. इसलिए इस दिन मेष राशि के लोगों को लाल रंग की चीजें, तांबे के बर्तन, सोना या अनाज खरीदना शुभ होता है.

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. ऐसे में वृषभ राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर चांदी का सिक्का, चांदी के आभूषण, सफेद रंग की वस्तुएं या सौंदर्य से जुड़ी चीजें खरीदना अच्छा माना जाता है.

मिथुन राशि: बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं. इस राशि के लोग धनतेरस पर पीतल का दीपक, किताबें, कलम या पढ़ाई से जुड़ी वस्तुएं तथा व्यापार से जुड़ा नया सामान खरीद सकते हैं.

कर्क राशि: चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं. ऐसे में इस दिन इस राशि के लोगों के लिए सफेद वस्तुएं, चांदी के सिक्के या मां लक्ष्मी का श्रीयंत्र खरीदना फलदायी होता है.

सिंह राशि: सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं. धनतेरस पर इस राशि के लोगों को सोना, तांबे के बर्तन या कलश, तथा पीले रंग की वस्तुएं खरीदनी चाहिए.

कन्या राशि: कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं. धनतेरस पर इस राशि के लोगों के लिए पीतल के बर्तन या नई झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है.

तुला राशि: शुक्र देव इस राशि के स्वामी हैं. तुला राशि के जातक धनतेरस पर चांदी का सिक्का, हीरा या चांदी के आभूषण तथा मां लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं और वृश्चिक राशि के जातकों तांबे के बर्तन, पूजा-पाठ का सामान, कुबेर यंत्र, या प्रॉपर्टी/वाहन की खरीदारी कर सकते हैं.

धनु राशि: धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं. इस राशि के लोगों के लिए पीतल के बर्तन, पूजा के दीपक या सोने के सिक्के खरीदना शुभ रहता है.

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं. ऐसे में मकर राशि के लोगों को धनतेरस पर नई झाड़ू और बर्तन या चांदी के बर्तन व वाहन खरीदना चाहिए.

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं. कुंभ राशि के लोगों को धनतेरस पर पूजा का सामान, झाड़ू, श्री यंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है.

मीन राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं. धनतेरस पर मीन राशि वालों के लिए साबुत धनिया तथा लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति या सोने-चांदी के आभूषण खरीदना फलदायी होता है.

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6600 Articles

Share this story