Holika Dahan Puja Samagri: होलिका दहन पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए? अभी नोट कर लें पूरी लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now

रंगों का त्योहार होली आने में अब बस चंद दिन ही बाकी हैं। इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। वहीं, इससे एक दिन पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली और होलिका दीपक के नाम से भी जाना जाता है। होलिका को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की पूजा करने से नकरात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही, होलिका दहन की पूजा करने से परिवार के सदस्यों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की पूजा में क्या-क्या सामग्री चाहिए। 

Holika Dahan Puja Vidhi & Samagri List | होलिका दहन पूजा विधि और सामग्री  लिस्ट | holika dahan 2024 pujan vidhi and samagri list | HerZindagi

होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है? 
इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 मिनट से लेकर देर रात 12:30 मिनट तक रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10:35 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 12:23 मिनट पर होगी। 

Holika Dahan 2022: होलिका दहन आज, पूरी कर लें तैयारी, पूजा के लिए मिलेगा बस  इतना समय - holika dahan 2022 date 17 march shubh muhurat holika dahan puja  vidhi shubh yog upay tlifd - AajTak
होलिका दहन पूजन सामग्री 
होलिका दहन की पूजा में आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत पड़ेगी –

कच्चा सूती धागा
अक्षत
धूप
फूल
बताशे
नारियल
गुलाल पाउडर
रोली
नया अनाज
मूंग की साबुत दाल
हल्दी का टुकड़ा
गाय के गोबर से बनी माला
एक कटोरी पानी

 

Share this story