Vivah Lagan 2025: चार महीने बाद विवाह लग्न शुरू, 6 दिसंबर तक मिलेंगे ये 13 शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 1 नवंबर शनिवार को श्रीहरि विष्णु के चार महीने बाद निंद्रा से जागने के बाद से शुभ मांगलिक कार्य चल रहे हैं. 16 नवंबर, रविवार को सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने के बाद 18 नवंबर से शादी-ब्याह का दौर शुरू हो गया, चातुर्मास की समाप्ति के बाद 18 नवंबर, मंगलवार से लग्न शुरू हो रहा है. 18 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक कुल 13 शुभ लग्न मुहूर्त मिलेंगे और इनमें से 4 दिसंबर तक अति शुभ लग्न हैं.
बनारसी पंचांग के अनुसार, नवंबर में 9 और दिसंबर में 4 शुभ विवह लग्न हैं. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 11 दिसंबर, गुरुवार को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह के अस्त होने और वृद्धत्व दोष के कारण 8 दिसंबर से विवाह आदि शुभ कार्य रुक जाएंगे. फिर नए साल 2026 में जनवरी में खरमास की समाप्ति के बाद शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से शादी-ब्याह पर रोक रहेगी. फिर 1 फरवरी की शाम 6 बजे पश्चिम दिशा से शुक्र दोबारा उदित होंगे और तब नए साल में शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
विवाह में ग्रहों की शुभता जरूरी
धर्म शास्त्रों के अनुसार, शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना जरूरी होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शादी के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है. इन तिथियों में शादी-विवाह को बेहद शुभ होता है. शादी के शुभ लग्न व मुहूर्त निकालने के लिए वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन लग्न में से किन्हीं एक का होना जरूरी है.
वहीं, नक्षत्रों में अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति, श्रवणा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र व उत्तरा आषाढ़ में किसी एक का रहना जरूरी है. सबसे शुभ मुहूर्त के लिए रोहिणी, मृगशिरा या हस्त नक्षत्र में से किन्हीं एक की उपस्थिति रहने पर शुभ मुहूर्त बनता है.
मार्च तक के शुभ विवाह मुहूर्त 2025
नवंबर – 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 तारीख शुभ है.
दिसंबर – 1,4,5,6 तारीख शुभ है.
फरवरी – 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख शुभ है.
मार्च – 2, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 तारीख शुभ है.

