Vijayadashami 2023: दशहरे पर इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, माता रानी खोलेंगी किस्मत का पिटारा

WhatsApp Channel Join Now

इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएग। इसी दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था। इसलिए देशभर में इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।  इस बार का दशहरा कुछ राशियों के लिए बेहद लकी होनेवाला है। कैसे चलिए आपको बताते हैं।

दशहरे पर 30 साल बाद बना दुर्लभ योग
ज्योतिष की माने तो इस साल विजया दश्मी के दिन 30 सालों बाद शश नामक राजसंयोग बन रहा है।  शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है, जिससे शश नाम का रजयोग बन रहा है।  इस दिन शुभ ग्रह चंद्रमा और शुक्र भी आमने सामने होंगे, जिससे धनयोग बन रहा है। दशहरे के दिन बन रहे इन दुर्लभ योग का कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। 

सिंह राशि
आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली आयेगी। 

कन्या राशि
वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। भगवान राम के आशीर्वाद से आज कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

धनु राशि
आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आज की गयी व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

मकर राशि
आप आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। वाहन लेने के योग बन रहे है। आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि
आपको जीवनसाथी  पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा।आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। 

Share this story