Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में जरूर चढ़ाएं एक चीज, सुख-समृद्धि आएगी घर

m
WhatsApp Channel Join Now

हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार 21 जून को सुहागिन महिलाएं ये व्रत रखेंगी। बता दें कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनती हैं। इसके साथ ही, वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा के दौरान एक चीज जरूर चढ़ानी चाहिए। तो चलिए ज्योतिषाचार्य विमल जैन से आइये जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में क्या चढ़ाना चाहिए और क्या है उसके लाभ एवं महत्व।

m

वट सावित्री व्रत 2024 बरगद के पेड़ में क्या चढ़ाएं?
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ में गाय का शुद्ध दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बरगद के पेड़ में जहां एक ओर भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्म देव का वास होता है। वहीं, दूसरी ओर इसका संबंध गुरु ग्रह से माना गया है।

,

ऐसे में अगर वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के समय बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाया जाए तो इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

m

गुरु ग्रह के कारण जीवन में शुभ और सकारात्मक परिणाम नजर आने लगते हैं। नौकरी और करियर में भाग्य सतह देने लगता है।

m

साथ ही, बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से त्रिदेवों का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से आयु में वृद्धि होती है। जो भी कोई महिला बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करती है उसकी आयु बढ़ती है और सुहाग में वृद्धि होती है।


 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story