Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर किस आकार का पायदान रखना चाहिए? जानें क्या कहता है वास्तु
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर से लेकर अंदर तक रखी हर एक वस्तु का एक स्थान निर्धारित किया गया है। यदि हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमें अच्छे फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। हर घर के में गेट पर आपने पायदान (doormat) जरूर रखा देखा होगा। इसके अलावा बाथरूम, बेड के पास और किचन बेडरूम आदि घर के अंदर कई जगहों पर डोरमैट रख देते हैं। इससे बाहर की गंदगी घर के अंदर और बेड और रूम आदि में नहीं आ पाती है। हम अपने चप्पल-जूतों और पैरों में लगी सभी गंदगी और धूल-मिट्टी को इन्हीं में पोंछ देते हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के रंगों और आकार वाले पायदान मिलते हैं। जिनको हम अपनी चॉइस के अनुसार खरीदते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर पायदान रखने से पहले उसके आकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तभी हमें उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।
यदि आपके घर के मेन गेट पर भी पायदान रखा है तो आपको आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि किस आकार का पायदान घर के बाहर रखना अच्छा माना जाता है। इसके बारे में हमें ज्योतिषाचार्य पंडित पवन दुबे जी ने बताया है। आइए विस्तार से जान लेते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर रखने वाले पायदान का सही आकार कैसा होना चाहिए और इसका हमारे जीवन पर प्रभाव।
कैसा होना चाहिए पायदान का आकार?

यदि आपको आयताकार आकार का डोरमेट नहीं मिलता है तो आप उसकी जगह पर चौकोर पायदान भी खरीद सकती हैं, लेकिन यह आयताकार के मुकाबले उतना प्रभावी नहीं होता है। इसको आप नहीं मिलने और जगह कम होने की स्थिति में रख सकती हैं। अन्यथा आप आयताकार आकार का ही पायदान घर के मुख्य दरवाजे पर रखें।
किस रंग का हो पायदान?

पायदान का सही रंग और का भी चुनाव करना बेहद आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे का पायदान हरे रंग का शुभ माना जाता है। इससे आपके घर और परिवार के सभी सदस्यों के बीच खुशहाली बनी रहती है। हरा रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस रंग का पायदान वास्तु में रखना ठीक बताया गया है।
नकारात्मक ऊर्जा का संचार
यदि आप घर में सही आकार और रंग के पायदान नहीं रखती है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित हो सकती है। ऐसे में जहां तक हो सही आकार और कलर के पायदान का चुनाव करना चाहिए। ताकि आपके परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बनी रहे।

