Vastu Tips: इस पेड़ की पत्तियां हैं बड़े कमाल की, घर में रखते ही बन जाएंगे मालामाल

v
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधे बहुत ही वंदनीय होते हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से बड़े से बड़ा कष्ट जीवन में मिट जाता है। कुछ पेड़-पौधे तो ऐसे हैं जिनकी पत्तियों का प्रयोग करने से ही शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है। वास्तु के अनुसार आज हम आपको जिस पेड़ की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका सही ढंग से उपयोग करने पर आपको अपार धन-दौलत की प्राप्ति होगी और घर में धन-संपदा भी बनी रहेगी।अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं और धन संपन्नता को बरकरार रखना चाहते हैं, तो जान लीजिए अशोक की पत्तियों का ये अचूक वास्तु उपाय।

m

धन-धान्य में वृद्धि के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स

मान्यता है कि अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

अशोक के पेड़ की जड़ धन प्राप्ति के लिहाज से बहुत उपयोगी मानी जाती है। इस पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में घर लेकर आ जाएं और इसकी जड़ को स्वच्छ पानी से धोने के बाद सुखाकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहेगी।

अगर आपको व्यापार में वृद्धि चाहिए तो अशोक की पत्तियों की माला बनाकर उसे अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में दिन रात वृद्धि होगी। इसी के साथ व्यापार में मोटा मुनाफा भी बनेगा।

m

जिन छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है उनको अशोक की पत्तियों से देवी मां सरस्वती का पूजा करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से उनके बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है और करियर में अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है।

वहीं अशोक के पेड़ पर नित्य चल चढ़ाने से मां भगवती की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं। उनको मानसिक रोग, गृह कलह, कर्ज आदि समस्याओं से शीघ्र मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही अशोक के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story