Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगा लें इस धातु का स्वास्तिक, खूब होगी तरक्की, प्रमोशन में नहीं होगी देरी

n
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का बहुत महत्व हैं घर के बाहर लोग स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं। कहते हैं इसे घर के मुख्य द्वार पर बनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। किसी भी शुभ काम से पहले भी स्वास्तिक बनाया जाता है। शास्त्रों में इसे विष्णु भगवान का आसन और लक्ष्मी का रूप मानते हैं। वास्तु शास्त्र में भी स्वास्तिक को बहुत महत्वता दी गई है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताएं गए हैं जिन्हें अजमाकर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है। उन्ही में से एक हैं घर के बाहर तांबे का स्वास्तिक लगाना.तो आइए जानते हैं घर के बाहर किन चीजों को लगाना शुभ होता है-

n

तांबे का स्वास्तिक

तांबा एक पवित्र धातु है इससे बना स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती और सकारात्मकता का वास होता है। 

तांबे का स्वास्तिक घर के बाहर लगाने से बुरी नजर भी नहीं लगती। बुरी शक्तियों से भी स्वास्तिक का चिन्ह घर की रक्षा करता है। 

n

तांबे का स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है ये सूर्य की ऊर्जा को आकर्षित करता है जिससे खुशहाली आती है और व्यक्ति तरक्की करता है। 

घर के बाहर तांबे का स्वास्तिक लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी भी दूर हो जाती है। इसके अलावा घर के सदस्यों का मन भी शांत रहता है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story