Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर, जीवन से दूर होंगे सभी संकट

WhatsApp Channel Join Now

धार्मिक और वास्तु अनुसार, भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। घर में हनुमान जी की तस्वीर या फोटो लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसे किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। सही दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहती है और जीवन में बाधाएं कम होती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

Never Make These Mistakes While Placing Lord Hanuman's Photo at Home -  वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने के ये हैं शुभ  नियम, बदल जाएगी आपकी किस्मत ...

तस्वीर लगाने के लिए किन स्थानों से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है और माना जाता है कि हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।

साथ ही, तस्वीर को बाथरूम या शौचालय के पास भी न लगाएं। इस जगह लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Vastu Tips Keep the idol of Hanuman in this direction of the house it is  believed to remove Vastu defects and gain money - Vastu Tips: घर की इस दिशा  में रखें

हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लिए शुभ दिशा

घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तस्वीर रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं, नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और संकटमोचन की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तस्वीर का प्रकार और मुद्रा

बैठी हुई मुद्रा: हनुमान जी की बैठी हुई तस्वीर सुख-समृद्धि और मानसिक शांति को बढ़ाती है। तस्वीर लेने से पहले मुद्रा का ध्यान जरूर रखें।

लाल रंग की तस्वीर: लाल रंग नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में सहायक माना जाता है।

Hanuman Ji Photo Tips: घर की इस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से होता  है चमत्कार, घर में नहीं हो पाता इनका प्रवेश | hanuman ji photo tips in vastu

पंचमुखी हनुमान जी: पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर में बुरी शक्तियों के प्रवेश को रोकती है।

उड़ते हुए हनुमान: यदि आप उड़ते हुए हनुमान की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे सभी कार्य सफल होते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Share this story