Vastu Tips: घर में रख रहे हैं मिट्टी का मटका? जानें सही दिशा और इसके फायदे
घर में रखी कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिसकी वजह से वास्तु प्रभाव का असर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जो भी चीजें घर में रखें उनकी सही दिशा का खास ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में अक्सर लोग अपने घर में मिट्टी का मटका लेकर आते हैं, जिसमें पानी अक्सर ठंडा रहता है, लेकिन एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, इसकी भी एक सही दिशा होती है। तभी पानी का प्रभाव जीवन में सकारात्मक आता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
घर में मिट्टी का मटका रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, जल का स्थान उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा माना गया है। यह दिशा कुबेर भगवान की मानी जाती है। इस दिशा में पानी का भरा मटका रखने से घर में धन का आवक बढ़ जाता ह। साथ ही घर के सदस्यों में मानसिक शांति प्रदान होती है। इसलिए आप इसे सही दिशा में रखें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकें।

घर में न रखें खाली मटका
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पानी से भरा मटका संपन्नता का प्रतीक है। इसलिए, ध्यान रखें कि घड़ा कभी पूरी तरह खाली न हो। रात के समय भी इसमें पर्याप्त पानी होना चाहिए। भरा हुआ मटका घर में बरकत लाता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ाता है।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मिट्टी के मटके का उपाय
यदि आप कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो मटके के सामने शाम के समय दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि उत्तर दिशा में रखे मटके के पास दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का ठहराव होता है।

मिट्टी का मटका केवल पानी ठंडा करने का पात्र नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी और जल तत्व का एक सुंदर संगम है। इसे सही दिशा और नियम के साथ रखा जाए, तो यह आपके जीवन से तनाव और आर्थिक बाधाओं को दूर कर सौभाग्य का द्वार खोल सकता है। इसलिए सभी चीजों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो सकें।

