Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में जरूर रखें कुछ सामान, वरना छिन जाएगी खुशहाली!

WhatsApp Channel Join Now

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है. इसमें घर और उसकी दिशाओं का संबंध सुख-समृद्धि से बताया गया है. वास्तु के जानकारों के अनुसार, घर के पांच भिन्न कोनों का संबंध पंचतत्वों (अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी) से होता है. इन्हीं के ही अनुसार घर में चीजें रखी जाती हैं. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां और परेशानियां झेलता है.घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवाह बढ़ता है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर की इन 5 दिशाओं में कोई न कोई सामान अवश्य रखना चाहिए. इनको कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए.

ईशान कोण
घर की उत्तर-पूर्व दिशा ईशान कोण कही जाती है. ये घर की बहुत पावन दिशा मानी गई है. मान्यता है कि इस दिशा में भगवान खुद विराजमान होते हैं. यही कारण है कि घर में इसी दिशा में पूजा घर बनाया जाता है. अगर आपके घर में इस दिशा में पूजा घर न हो तो पानी से भरा कलश रखें. ऐसा करने नकारात्मक उर्जा का प्रवाह रुक जाता है.

नैऋत्य कोण
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा नैऋत्य कोण मानी जाती है. ये दिशा स्थिरता का प्रतीक है. इस जगह को कभी खाली नहीं छोड़ें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में सजावट का या कोई भारी सामान रख दें. यहां फर्नीचर, अलमारी, सोफा आदि रखा जा सकता है.

अग्नि कोण
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि कोण कही जाती है. ये दिशा उर्जा का प्रतीक बताई जाती है. अगर ये दिशा खाली रहती है, तो घर के सदस्यों की उर्जा में कमी आती है. आत्मविश्वास घटता है. यही कारण है कि इस दिशा में रसोई बनाई जाती है. इस दिशा में गैस चूल्हा और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अच्छा माना जाता है.

वायु कोण
घर की उत्तर-पश्चिम दिशा वायु कोण कही जाती है. इस दिशा में विंड चाइम लगाएं. इससे संबंधों में तनाव कम होता है. वहीं इस दिशा के खाली रहने पर घर में विवाद और संबंधों में गलतफहमियां बढ़ती हैं.

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा का स्वामी भगवान कुबेर को माना गया है. कुबेर देव धन-समृद्धि के दाता माने जाते हैं. इस दिशा में लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति रखना बड़ा शुभ होता. मान्यता है कि इस दिशा को खाली छोड़ने से जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं.

Share this story