Vastu Tips: घर में इस जगह पर रखें क्रिसमस ट्री, आएगी खुशहाली

m
WhatsApp Channel Join Now

क्रिसमस का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिसमस को खास बनाने का काम करता है क्रिसमस ट्री। दुनिया भर में लोग जश्न की तैयारी कर रहे हैं। क्रिसमस का त्योहार क्रिसमस ट्री के बिना अधूरा है। क्रिसमस ट्री का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। क्रिसमस के त्योहार से काफी दिन पहले ही लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। क्रिसमस ट्री घर की निगेटिव एनर्जी को दूर करता है और घर में सकारात्मकता लाता है। 

m
वास्तु के नियम के अनुसार हर एक चीज को रखने की अपनी एक सही दिशा या जगह होती है। अगर उस चीज को उसकी सही जगह रखा जाए तो वो चीज घर में पॉजिटिविटी लाती है, जिससे घर में खुशहाली आती है।  वास्तु के अनुसार क्रिसमस के पौधे को लगाने के लिए भी एक निश्चित दिशा होती है।  क्रिसमस के पौधे को सही जगह रखने से घर के माहौल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर में कहां रखा जाना चाहिए। 

m

किस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री?
वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है,जिससे घर में सकारात्मकता आती है। अगर आप उत्तर दिशा में ट्री नही रख पाते हैं, तो उत्तर पश्चिम ,उत्तर पूर्व या दक्षिणपूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं। 

m

इन रंगों की लाइट्स से सजाएं क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए सभी लोग रंग बिरंगी लाइट्स का प्रयोग करते हैं। वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को लाइट्स से सजाने के लिए लाल और पीले रंग की लाइट्स का प्रयोग करना चाहिए। 

m

इन जगहों पर नहीं रखना चाहिए क्रिसमस ट्री
वास्तु के अनुसार कुछ जगह क्रिसमस ट्री को रखने के लिए सही नहीं होती हैं,जैसे घर के मेन गेट के ठीक सामने ,गंदी जगहों पर या किसी खंभे के पास। इन जगहों पर क्रिसमस ट्री रखने से घर में नकारात्मकता आ सकती है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story