Vastu Tips : कैक्टस के पौधा का कांटा आपके घर के लिए शुभ है या अशुभ? जानें वास्तु से जुड़े नियम

n
WhatsApp Channel Join Now

लोग अपने घरों में तरह तरह की चीजों से सजावट करते हैं और इन्हीं में से एक है घर में पौधे लगाना। लोग तुलसी, नीम, मनी प्लांट जैसे पेड़ पौधों को खूब लगाते हैं लेकिन इस दौरान दिशा के साथ साथ इस बात का भी ख्याल रखना होता है कि आखिर किस पौधे को लगाएं और कौन से पौधे को घर में न लगाएं। हालांकि कुछ पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का वास होता है। आज हम कैक्टस पौधे (Cactus Plant) के वास्तु नियम जानेंगे। 

m

कैक्टस प्लांट 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कैक्टस का पौधा नहीं रखने के बारे में बताया गया है। इस पौधे से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। कैक्टस के नुकीले और कांटेदार पत्ते बुरी ऊर्जा को फैलाने में मदद करते हैं।  वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में कोई भी कांटेदार पौधे को न रखें, ऐसे करने से घर में कलह बढ़ती है। यह घर की सुख-समृद्धि का भी नाश करते हैं। 

m
कैक्टस प्लांट रखने की सही दिशा 
वास्तु शास्त्र में एक दिशा तय की गई है जहां पर कांटेदार पौधों को लगाया जा सकता है। सजावट के लिए अगर घर में कैक्टस के पौधे को लगाना है तो सही दिशा का जरूर ध्यान में रखें। खिड़की या फिर घर की छत पर कैक्टस को जगह दें। ये नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश हीं होने देंगे। दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्टस को रखें।इससे नौकरी में आने वाली समस्या दूर होने लगेगी। 

m

न करें ये गलती 
कैक्टस का पौधा भूलकर भी दक्षिण दिशा और पूर्व दिशा में न लगाएं।ऐसा करने से घर में अनेक तरह की समस्याएं खड़ी होने लगेंगी। घर में कैक्टस का पौधा हो या फिर कैक्टस का पौधा अगर अपने घर में आप लगाने वाले हैं तो वास्तु और दिशा के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें।

Share this story