Vastu Tips: इस रंग की चीजें दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है या अशुभ? जानिए 

n
WhatsApp Channel Join Now

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे उन रंग की चीज़ों को उचित दिशा में रखने के बारे में। घर में उपयोग में आने वाली ये रंग से संबंधित चीजों में टब, बाल्टी, कारपेट, सब्जियां आदि शामिल हो सकती हैं। अब बात करते हैं लाल रंग से संबंधित चीजों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु के शुभ परिणाम मिलते हैं।

b

क्योंकि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा कासंबंध भी अग्नि तत्व से ही है। इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग से संबंधित चीजें  रखना अच्छा होता है। दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और उनसे संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

n
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीज़ों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, यानि कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है । साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इऩ्हीं दिशाओं में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानि कि लकड़ी से है । इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है। पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। उसके पैर मजबूत होते हैं। 

n

वास्तु के मुताबिक, सफेद रंग का संबंध धातु से है और धातु का संबंध पश्चिम दिशा के अलावा वायव्य कोण, यानि उत्तर-पश्चिम दिशा से है। इसलिए इन दोनों दिशाओं में सफेद या सिल्वर रंग से संबंधित चीजें रखना अच्छा होता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजें रखने से खुशी मिलती है। चेहरे की खुबसूरती बढ़ती है, साथ ही घर की छोटी बेटी को लाभ होता है, जबकि वायव्य कोण, यानि उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीजों को रखने से पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story