Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर करें ये काम, सुख-समृद्धि का होगा आगमन, जानें क्या कहता है वास्तु

WhatsApp Channel Join Now

वास्तु शास्त्र में घर बनवाने से लेकर खरीदने तक, घर के हर एक हिस्से को लेकर कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन हमें जरूर करना चाहिए, अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको भारी परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इन्हीं नियमों से एक घर के खिड़की-दरवाजे को लेकर है। तो चलिए वास्तु शास्त्र में  जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में। 

b

मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाएं या न बनवाएं और बनवाएं तो कैसे और कितनी बनवानी चाहिए ? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है। अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए। 

b

घर बनवाते समय मुख्य दरवाजे, यानि मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर खिड़कियां बनवाने से एक चुम्बकीय चक्र का निर्माण होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा घर में कुल खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए न कि विषम।

Share this story