Vastu Tips: घर की पूर्व दिशा को लेकर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रातों-रात हो सकते हैं कंगाल

n
WhatsApp Channel Join Now

वास्तु शास्त्र में आज विमल जैन से जानिए पूर्व दिशा के बारे में। पूर्व दिशा का तत्व काष्ठ यानि लकड़ी है। इसका संबंध गति और मार्ग से है। शरीर में पूर्व दिशा का प्रभाव पैरों पर अधिक पड़ता है। अतः अगर आपके पैरों में किसी प्रकार की तकलीफ है तो आपको पूर्व दिशा के वास्तु सुधार और सही रंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दिशा का नैसर्गिक रंग हरा है और हरा रंग वृक्ष या पेड़-पौधों के विकास का सूचक है। 

n
अतः वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरे रंग के पेड़-पौधे लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। पूर्व दिशा में हरा रंग करवाने से या इस रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से इस दिशा संबंधी तत्वों के अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा पूर्व दिशा के वास्तु के बारे में |

m

घर की पूर्व दिशा में ना रखें ये चीजें

घर की पूर्व दिशा में भारी सामान नहीं रखना चाहिए और रखें भी तो उसकी गिनती ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अन्यथा इससे पूर्व दिशा में दबाव बढ़ता है। इस दिशा में हमेशा ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि हवा का संचार घर के अन्दर हमेशा बना रहे। साथ ही इस दिशा में किसी भी प्रकार का कबाड़ न रखें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और पूर्व दिशा में कम से कम एक खिड़की जरूर होनी चाहिए।

Share this story