Vastu Upay: पूजा में रखी रुई की बत्ती बढ़ा सकती है घर में सुख-शांति, जानें ये खास उपाय

WhatsApp Channel Join Now

पूजा में रखी गई हर चीज का महत्व अलग होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आपको इसके बाद भी परिवार में कोई समस्या देखने को मिल रही है, तो इसके लिए आप पूजा में रखी हुई रूई की बत्ती का खास उपाय कर सकती हैं।हिंदू धर्म में पूजा का स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी होती है। इसी वजह से मंदिर में रखी हुई हर चीज आपके घर के वास्तु को अच्छा कर सकती हैं। अगर इसके बाद भी कोई समस्या आ रही है, तो इसके लिए आप रुई की बत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्य आसानी से हो जाएंगे। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल इस उपाय के बारे में विस्तार से आर्टिकल में बताया है।

1 - 2026-02-18T130212.456

लंबी या गोल बत्ती कौन सी है बेहतर?

अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दीपक में लंबी बत्ती लगानी चाहिए या गोल। वास्तु के अनुसार, इन दोनों का अपना अलग महत्व है। साथ ही इनके लाभ भी अलग-अलग होते हैं।

लंबी बत्ती का प्रयोग धन और वंश वृद्धि के लिए किया जाता है। इसे कुल देवी-देवता के सामने, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी और दुर्गा जी के सामने जलाना चाहिए।
गोल बत्ती जिसे कई सारे लोग फूल बत्ती भी कहते हैं। इसे भगवान विष्णु, शिव जी और हनुमान जी के सामने जलाना चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता आती है।
बत्ती रखने की दिशा का रखें ध्यान

अगर आपको लग रहा है कि घर में परेशानियां बढ़ रही हैं, तो ऐसे में आप दीपक जलाते समय बत्ती का मुख पूर्व दिशा में करें। इससे आयु और स्वास्थ्य बढ़ता है। धन लाभ और सफलता के लिए आप उत्तर दिशा में बत्ती को जलाएं।

2 - 2026-02-18T130210.839
घर में सुख-शांति के लिए बत्ती का उपाय

अगर घर में लंबे समय से अशांति बनी हुई है या कलह ज्यादा बढ़ गया है, तो ऐसे में आप रुई की सफेद बत्ती को बनाएं और इसे घी वाले दीपक में जलाएं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल में बत्ती को जलाएं। इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही आपके घर से कलह दूर हो जाएगा।

चंदन के साथ बत्ती का उपाय

अगर जीवन में आर्थिक तंगी बनी हुई है, तो रुई की बत्ती बनाने से पहले रुई में थोड़ा चंदन लगा दें। इसके बाद घी के साथ इसे जलाएं। इससे पूरे घर में खुशबू बनी रहेगी। साथ ही  घर में सकारात्मकता का वास होगा।

पूजा में एक छोटी सी रुई की बत्ती का सही उपयोग न केवल आपके मंदिर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आपके जीवन के कष्टों को भी कम कर सकता है। इसलिए आप भी इस उपाय को करके जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं।

Share this story