Vastu Upay: होलिका दहन पर हींग का ये उपाय जरूर करें, घर से दूर होगी नकारात्मकता

WhatsApp Channel Join Now

होलिका दहन का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिन नकारात्मकता खत्म होती है और पॉजिटिविटी आती है। आप भी घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए हींग से जुड़ा खास उपाय कर सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है, जिसका ध्यान रखकर आप इस उपाय को करें और अपने घर की नकारात्मकता को दूर कर सके। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

होलिका दहन पर हींग का महत्व

हींग का उपयोग केवल रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसकी गंध नेगिटिविटी को दूर करने का काम करती है। माना जाता है कि हींग के प्रयोग से घर में छिपी बुरी शक्तियां और नजर दोष जड़ से खत्म हो जाते हैं।

1 - 2026-02-27T125419.242
हींग का अचूक उपाय

आप चाहते हैं कि आपके घर से दरिद्रता और क्लेश दूर हो जाए, तो होलिका दहन की रात नीचे दी गई विधि के अनुसार हींग का यह टोटका जरूर आजमाएं।

इस उपाय के लिए आपको एक साबुत हींग का टुकड़ा लेना है। इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के चारों कोने से छुआना है। इसके बाद इसे होलिका की अग्नि में डाल देना है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
होलिका दहन शुरू होने से ठीक पहले, हींग के टुकड़े को अपने दाएं हाथ में लें। अब अपने घर के मुख्य द्वार से शुरू करते हुए, घर के प्रत्येक कोने और कमरे में घूमें। मन ही मन यह प्रार्थना करें कि "घर की समस्त नकारात्मकता और परेशानियां इस हींग में समाहित हो जाएं।
अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है या उसे नजर लगी है, तो उस व्यक्ति के सिर से पांव तक हींग के टुकड़े को 7 बार वार लें। इससे आपकी नजर उतर जाएगी।

3 - 2026-02-27T125421.203

इस उपाय के लाभ

हींग के अग्नि में जलते ही इसकी गंध और धुएं से वातावरण शुद्ध होता है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भस्म हो जाती है।
यदि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो यह उपाय आपके भाग्य के मार्ग की रुकावटों को हटाता है।
घर में होने वाले बेवजह के झगड़े शांत होते हैं और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
छोटे बच्चों या व्यापार पर लगी बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

होलिका दहन की पवित्र अग्नि हमारे दुखों को जलाने की शक्ति रखती है। हींग का यह छोटा सा दिखने वाला उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। इस बार रंगों के त्योहार से पहले अपनी समस्याओं को होलिका की अग्नि में स्वाहा करें और एक नई, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

Share this story