Vastu Plant: घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, जानिए 

b
WhatsApp Channel Join Now

सनातन धर्म में नारियल का पेड़ लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। नारियल के पेड़ को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। निरयल को सभी प्रकार के पूजा-पाठ में भी शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि नारियल के पेड़ में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। कई लोग तो इसे अपने घर के सामने लगाते हैं। ताकि नारियल के पेड़ से घर के आसपास का वातावरण आकर्षक लगें। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता है या शुभ। आइए इस खबर में जानते हैं।

b

घर के बाहर जरूर लगाएं नारियल का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर या घर के आसपास नारियल का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल का पेड़ घर के सामने जरूर लगाना चाहिए।

b

कारोबार और नौकरी के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाने से नौकरी या कारोबार में चल रहे किसी भी प्रकार की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जाएं भी खत्म हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाना बेहद शुभ होता है।

b

सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए
यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा मेहनत करता है और उसके बाद भी सफल नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में जातक को अपने सिर से नारियल को 21 बार वारें उसके बाद नारियल को देवी स्थान पर जाकर जला दें। मान्यता है इस तरह के उपाय मंगलवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही रोग दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story