Vastu Mistakes To Avoid: घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है, कहीं आप भी तो नहीं करती हैं वास्तु से जुड़ी ये गलतियां?

WhatsApp Channel Join Now

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की किसी भी चीज के सही जगह पर निर्धारण के साथ घर की साफ़-सफाई भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही सीमित नहीं होती है बल्कि इसका सीधा संबंध घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भी होता है। मुख्य रूप से घर में झाड़ू लगाने के और झाडू को सही जगह पर रखने के कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप घर में झाड़ू को सही स्थान पर नहीं रखती हैं और इसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करती हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वास्तु की मानें तो झाड़ू लगाने का तरीका और समय बहुत मायने रखते हैं। कई बार हम झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिसका असर पूरे घर में और घर के लोगों के जीवन में होता है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें वास्तु के अनुसार घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है और आपको इसके इस्तेमाल के समय किन गलतियों से बचने की जरूरत होती है।broom mistakes to avoid

झाड़ू घर के अंदर से बाहर की ओर लगाना

वास्तु के अनुसार झाड़ू हमेशा बाहर से अंदर की ओर लगानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति घर के भीतर से बाहर की ओर झाड़ू लगाता है, तो शास्त्रों की मान्यता के अनुसार घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं। इसलिए आपको कभी भी झाड़ू घर के अंदरूनी हिस्से से बाहर की ओर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर आ जाती है और सकारात्मकता बाहर निकल जाती है।

झाड़ू मुख्य द्वार से लगाना न शुरू करना

हमेशा ऐसा कहा जाता है कि आपको झाड़ू हमेशा मुख्य द्वार से लगानी शुरू करनी चाहिए उसके बाद घर के भीतर जैसे रसोई, हॉल,बेडरूम और अन्य जगहों पर झाड़ू लगानी चाहिए। बहुत से लोग सफाई की शुरुआत मुख्य दरवाजे से नहीं करते हैं को कि वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। मुख्य द्वार को घर का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर आप वहीं से झाड़ू लगाना शुरू करती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर आती है।

sweeping home vastu

झाड़ू लगाने के बाद घर में कचरा इकट्ठा रखना

झाड़ू लगाने के बाद अगर कचरे को घर में ही इकट्ठा छोड़ दिया जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। वास्तु शास्त्र में कचरे को दरिद्रता और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सफाई के तुरंत बाद कचरे को तुरंत ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

शाम के समय झाड़ू लगाना

वास्तु की मानें तो झाड़ू लगाने का सबसे गलत समय सूर्यास्त के बाद का माना जाता है। अगर आप इस दौरान घर में झाड़ू लगाती हैं, तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। शाम के समय झाड़ू लगाना कई मान्यताओं के अनुसार उचित नहीं माना जाता है, लेकिन अगर आप किसी कारणवश इस समय घर में झाड़ू लगाती हैं, तो आपको कभी भी कचरा घर के बाहर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Share this story