Vastu For Keys: क्या आप भी रखते हैं घर की इस दिशा में चाबियां? दरिद्रता को दे रहे हैं न्योता

WhatsApp Channel Join Now

 क्या आप जानते हैं कि धन और समृद्धि चाबी में भी छिपी होती है? वास्तु शास्त्र के मुताबिक, चाबी केवल अलमारी या घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलने का साधन नहीं है बल्कि यह देवी लक्ष्मी के आगमन और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है. जिस प्रकार लापरवाही से चाबी कहीं छोड़ने पर चोरी का खतरा रहता है, उसी प्रकार वास्तु नियमों का पालन न करने पर धन की देवी लक्ष्मी जी क्रोधित हो सकती हैं. इसके अलावा पॉजिटिव एनर्जी के स्थान पर निगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है और परिवार में बेवजह कलह शुरू हो जाती है.

वास्तु के जानकारों का कहना है कि घर की चाबियों को रखने का एक विशेष नियम है, जिसका पालन करने से बड़े आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है. घर के पश्चिम दिशा में चाबियां रखना सबसे अच्छा और शुभ होता है. इसका कारण यह है कि इस दिशा को लाभ की दिशा माना जाता है. यदि पश्चिम दिशा में कोई खास स्थान उपलब्ध न हो, तो उत्तर-पश्चिम कोने को भी एक विकल्प के रूप में चुना जा सकता है. हालांकि, घर के उत्तर या पूर्व दिशा में भारी चाबियों का गुच्छा न रखें. उत्तर दिशा धनकुबेर का प्रतीक है और पूर्व दिशा सूर्य की शक्ति का प्रतीक है. इन दो पवित्र दिशाओं में चाबियां रखने से पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह में बड़ी बाधा खड़ी हो सकती है.

चाबियों का गुच्छा सोफे पर न रखें
आमतौर पर देखा जाता है कि बाहर से लौटने के बाद बहुत लोग चाबियों का गुच्छा लिविंग रूम की मेज या सोफे पर फेंक देते हैं. यह आदत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि बाहर से आए मेहमानों के लिए ड्राइंग रूम में आते ही चाबियों पर सीधे नजर डालना अच्छा संकेत नहीं है. इससे घर की सुरक्षा कमजोर होती है और बुरी नजर का भी प्रभाव पड़ सकता है. इसी कारण से किचन या डाइनिंग टेबल पर चाबियां नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये स्थान बहुत पवित्र और भोजन से भरपूर माने जाते हैं.

प्लास्टिक के छल्ले से बचें
परिवार में सुख और समृद्धि बनाए रखने में चाबी के छल्ले की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्लास्टिक को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए प्लास्टिक के छल्ले से बचना ही समझदारी है. इसके बजाय तांबे या लकड़ी के बने छल्ले का उपयोग करना अधिक प्रभावी होता है. यदि छल्ले पर ओम, स्वस्तिक, कछुआ या हंसते हुए बुद्ध जैसे शुभ चिन्ह बने हों, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है. साथ ही, घर में जंग लगी, टूटी हुई या अनुपयोगी चाबियां न रखें. वास्तु के जानकारों का कहना है कि ये राहु के निगेटिव प्रभावों को बढ़ाती हैं और अशुभता लाती हैं

Share this story