राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

19 नवंबर 2025 बुधवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- अधूरी योजना साकार होने की ओर, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, वाकूपडुता से कार्यों में अनुकूलता, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त ।
वृषभ- प्रतियोगिता में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने की ओर, स्वाध्याय में रुझान, रचनात्मक क्रिया-कलापों की ओर अभिरुचि।
मिथुन- व्यवसाय में विस्तार या परिवर्तन हेतु नवयोजना की शुरूआत संभव, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक, मनोविनोद के अवसर सुलभ ।
कर्क- आरोग्यसुख में कमी, कार्यों के प्रति असंतोष, किसी खास व्यक्ति से धोखा खाने की आशंका, आपसी संबंधों में ताल-मेल का अभाव, विशेधियों का वर्चस्व ।

सिंह- कार्यों में उन्नति का सुयोग, सुपरिचितों के सहयोग से समस्या का समाधान, शारीरिक अनुकूलता, राजनीतिक गतिविधियों में रुझान, आत्मिक शांति ।
कन्या- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रगति हेतु नवप्रयास सार्थक, वाद-विवाद में कमी, किसी योजना का सुपरिणाम, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा संतोषजनक ।
तुला- स्वास्थ्य बेहतर, आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता, पुराने विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, उन्नति की दिशा में प्रयास सार्थक, मनोर॑जन में रुचि ।
वृश्चिक- समय विपरीत, जल्दबाजी में किया गया कार्य व लिया गया निर्णय अहितकर, आत्मीयजनों में कटुता, स्वास्थ्य में व्यवधान, निजी इच्छा की पूर्ति में बाधा ।

धनु- व्यक्तित्व का विकास, समस्याएँ आपके पक्ष में सुलझने की ओर, पराक्रम से कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, सामाजिक गतिविधियों में रुझान ।
मकर- कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग प्राप्त ।
कुम्भ- विनियोजित धन का प्रतिफल, समस्या विशेष के समाधान के सन्दर्भ में स्वयं का निर्णय लाभप्रद, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, मनोविनोद के अवसर सुलभ ।
मीन- पुरुषार्थ में अरुचि, आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति में बाधा, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, वैवाहिक सुख में अड्चनें, कर्ज की अदायगी की चिंता।

Share this story