राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

25 अक्टूबर 2025 शनिवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- दिन अशुभ, महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब, आर्थिक स्थिति में व्यव धान, धनागम में बाधा आशा के विपरीत, घरलू समस्याओं से मन व्यथित, धोखा की आशंका।
वृषभ- आकस्मिक लाभ का सुयोग, व्यक्तित्व का विकास, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, प्रियजनों से सामंजस्य, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम ।
मिथुन- पारिवारिक दायित्व की पूर्ति का प्रयास, धन की प्राप्ति, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, विवाद का समापन पक्ष में, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग ।
कर्क- कठिनाइयों का निवारण, सम्मान का लाभ, बौद्धिक क्षमता का विकास, जनसम्पर्क उपयोगी, मेल-मिलाप में अभिरुचि, जीवन साथी का सानिध्य।

सिंह- दिनचर्या अव्यवस्थित, पारिवारिक तनाव, अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, आपसी संबंधों में तनाव, शिक्षा में असफलता, विरोधी हानि पहुँचाने में सफल ।
कन्या- ग्रहयोग बेहतर, विविध पक्षों में अनुकूलता, व्यावसायिक सफलता, प्रियजनों से सामंजस्य, संबंधों में प्रगाढ़ता, लाभ का मार्ग प्रशस्त, प्रतिष्ठा में वृद्धि ।
तुला- अभिलाषा की पूर्ति का प्रयास, विरोधी परास्त, सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि, कर्ज निवृत्ति का प्रयास, यात्रा का प्रसंग, अध्यात्म के प्रति रुझान।
वृश्चिक- किसी योजना का श्रीगणेश, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, श्रेष्जनों से सम्पर्क, वैवाहिक जीवन संतोषजनक, सुसमाचार की प्राप्ति ।

धनु- पारिवारिक उलझनें, सफलता में व्यवधान, शत्रु से हानि, धर्म में अरुचि, यात्रा निष्फल, नवयोजना अधूरी, आपसी मतभेद, कष्ट भी, सावधानी जरूरी ।
मकर- आशाएँ फलीभूत, आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु प्रयास सार्थक, परिवार में सुख - शांति का वातावरण, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त, यात्रा का प्रसंग ।
कुम्भ- ग्रह स्थिति अनुकूल, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, परोपकार की भावना जागृत, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, संत समागम, यश में वृद्धि ।
मीन- व्यक्तिगत कार्यक्षमता में वृद्धि, विवाद समापन पक्ष में, स्वजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्त, आपसी सलाह से कामयाबी, सुसमाचार मिलने से हर्ष ।

Share this story