राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

09 अक्टूबर 2025 गुरूवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, नवसमाचार की प्राप्ति, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, सुख के जरूरी साधन सुलभ, यात्रा संतोषजनक ।
वृषभ- पारिवारिक सम्बन्धों में तनाव, मानसमान की चिन्ता, अकल्पित घटनाएँ घटित, अनावश्यक खर्च, भौतिक सुख में न्यूनता, एकाग्रता का अभाव, व्यर्थ भ्रमण।
मिथुन- स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार, किसी के माध्यम से धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, उपहार या सम्मान का लाभ, सुसंदेश की प्राप्ति, वैवाहिक अड्चनें समाप्त ।
कर्क- दिन बेहतर, आपसी सम्बन्धों में मधुरता, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, परिवार में सुख शांति का वातावरण, संतसमागम।

सिंह- आर्थिक समस्या का निवारण, नवयोजना का श्रीगणेश, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, उपहार या सम्मान का लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि, नवसम्पर्क उपयोगी ।
कन्या- दिनचर्या अव्यवस्थित, मित्रों से गलतफहमी, बात-बात पर क्रोध, विरोधियों का वर्चस्व, परिचितों से विश्वासघात की आशंका, आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति ।
तुला- विचारित कार्यों में प्रगति का सिलसिला, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, अध्यावसाय की ओर रुचि, विवाद का निर्णय पश्न में, सरदूविचारों के उदय से शान्ति ।
वृश्चिक- ग्रहस्थिति अनुकूल, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, यात्रा सकुशल।

धनु- अधूरे कार्यों की पूर्ति, आत्मीयजनों से विचार-विमर्श, आय के स्रोत उपस्थित, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, आहार-विहार में नवीनता, आकस्मिक यात्रा सुखद ।
मकर- इच्छित योजना अधूरी, आर्थिक पक्ष से असंतोष, प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता की स्थिति, राजकीय पक्ष से कष्ट, किसी से विश्वासघात की आशंका, दुर्घटना सम्भव ।
कुम्भ- भाग्योन्नति हेतु नवीन आयाम, किसी कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, धार्मिक क्रिया कलापों में रुचि, मनोविनोद के अवसर प्राप्त, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरुचि।
मीन- बुद्धि-चातुर्य से लिया गया निर्णय लाभप्रद, सुसमाचार की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण हर्षोल्लासमय, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, दूसरों की सलाह से कामयाबी ।

Share this story