राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

23 सितंबर 2025 मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- आशाएं फलीभूत, व्यापारिक विस्तार, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, स्थान-परिवर्तन का कार्यक्रम उपस्थित, आवागमन में अनुकूलता, जीवन साथी में सामंजस्य ।
वृषभ- परिश्रम के अनुरूप सफलता, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, आय के नवीन स्रोत, मनोरंजन में रुच, भौतिक सुख शांति का वातावरण, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता ।
मिथुन- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में शिथिलता, किसी योजना को लेकर चिन्तित, शत्रु सक्रिय, दाम्पत्य जीवन में तनाव, आशा के विपरीत घटनाएं.घटित, प्रतिष्ठा पर आघात ।
कर्क- नवयोजना साकार होने की ओर, स्वास्थ्य अनुकूल, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति, सहयोगियों की गतिविधियों से प्रसन्नता, भोगविलासित की ओर रझान, यात्रा सुखद ।

सिंह- साहसिक प्रयास प्रगति पर शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता, विशिष्टजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, मन में खुशी ।
कन्या- शारीरिक सुख में वृद्धि, राजनीतिक सामाजिक कृत्यों से यश की प्राप्ति, जीवन साथी से सामंजस्य, व्यावसायिक क्षेत्र में नव परिवर्तन, मनोविनोद के अवसर ।
तुला- दिनचर्या अव्यवस्थित, कार्यों में असफलता की स्थिति, योजना अधूरी, प्रेम सम्बन्धों में निराशा, राजकीय पक्ष से उलझनें, अनावश्यक भ्रमण से धनहानि।
वृश्चिक- परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता, स्वजनों - परिजनों से अपेक्षित सहयोग, धनागम का मार्ग प्रशस्त, नवसम्पर्क उपयोगी ।

धनु- व्यावसायिक उन्नति, जटिल समस्या का समाधान, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, आहार-विहार में नवीनता, दर्शनीय स्थलों की यात्रा ।
मकर- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर, मनोवांछित सफलता, पारिवारिक सौहार्द, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, दूसरों के आश्वासनों से राहत, चित्त प्रफुल्त ।
कुम्भ- बहुप्रतीक्षित कार्यों में निराशा, पारिवारिक उलझनें, धनागम में बाधा, मित्रों से गलतफहमी, स्वास्थ्य में शिधिलता, दूर-समीप की यात्रा में परेशानी, हानि सम्भव ।
मीन- कठिनाइयों का निराकरण, बुद्धि विवेक से संकल्प सिद्धि, आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त, मांगलिक आयोजन सम्पादित, विरोधी परास्त, भौतिक सुख में कामयाबी ।

Share this story