Lal Kitab के इन उपायों में छिपा है हर परेशानी का हल, चुटकियों में बदल सकती है जिंदगी

n
WhatsApp Channel Join Now

ज्योतिर्विद्या और मौलिक सिद्धांतों पर आधारित लाल किताब के बारे में अधिकतर लोगों ने सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किताब में आपको कई ऐसे उपाय मिलेंगे जो कि धन-दौलत, सुख-समृद्धि और रोगों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं? जी, हां लाल किताब के जरिए आप कई प्रकार की परेशानियों से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं।  इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लाल किताब के ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं तो बेहद ही लाभकारी ​माने जाते हैं। 

m

लाल किताब के उपाय

लाल किताब के अनुसार रोजाना नियमानुसार खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए। 
यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो चांदी का छोटा सा चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। आप चाहें तो इसे अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं। 
रोजाना कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। यदि काले कुत्ते को रोटी खिलाएंगे तो अधिक लाभकारी होगा। ऐसा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। 
अपने घर में हमेशा देसी गुड़ रखें। साथ ही समय-समय पर उसे खाएं और परिवारजनों को भी खाने के लिए दें। 
पीपल, बरगद, नीम और केले की जड़ में नित्य जल चढ़ाना चाहिए। 
चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, आदि प्राणियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करनी चाहिए। 
घर में किसी मिट्टी के बर्तन में शहद भर कर उसे ढंक कर रखना चाहिए। 
पानी पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का इस्तेमाल करना उत्तम माना गया है। 

m
बहते पानी में रेवड़ियां और बताशे बहा दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है। 
बुधवार के दिन कन्याओं को हरे वस्त्र या हरी चूड़ियों का दान करें। 
तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं। अगले दिन सुबह उसे बाहर फेंक दें। 
नियमित तौर पर हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। हनुमान जी को चोला चढ़ाना भी लाभकारी होता है। 
वास्तुदोष मिटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। अगर सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार, कहीं भी वास्तु दोष हो या वे गलत दिशा में निर्मित हों तो वहां पर 1-1 कपूर की बट्टी रख देनी चाहिए।
सोते समय सिर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण की ओर सिर करके न सोएं। 
यदि संभव हो तो सफेद, काला या दोरंगी कंबल गरीबों को दान करना चाहिए।
शिक्षक या मंदिर के पुजारी को पीला वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, पीले खाद्य पदार्थ दान करना उत्तम होता है। 
घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं इससे सदैव सुगंधित रहता है और नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं करती। 
पानी वाला नारियल लें। इसे अपने व परिवारजनों के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार दें। फिर पानी में बहा दें या जला दें। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story