जून में इस तारीख से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, नोट करें इस माह के त्योहार
हिंदू धर्म का नया और चौथा महीना आषाढ़ माह जल्द ही शुरू होने वाला है. आषाढ़ माह में विशेष रुप से भगवान विष्णु और सूर्यदेव भगवान की आराधना की जाती है. आषाढ़ माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस माह में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. इस माह में सूर्य देव को रोज जल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद मिलता है.आषाढ़ माह 2025 की शुरूआत 11 जून दोपहर 1.13 मिनट से हो जाएगी. हालांकि, उदया तिथि होने के कारण आषाढ़ माह का आरंभ 12 जून 2025 को माना जाएगा.
आषाढ़ माह 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार
14 जून 2025 – संकष्टी गणेश चतुर्थी
15 जून 2025- मिथुन संक्रांति
21 जून 2025- योगिनी एकादशी
23 जून 2025- प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि
24 जून 2025- रोहिणी व्रत
25 जून 2025- अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
26 जून 2025- गुप्त नवरात्रि आरंभ, चंद्र दर्शन
27 जून 2025- जगन्नाथ रथयात्रा
06 जुलाई 2025- आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी
08 जुलाई 2025- भौम प्रदेाष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ
10 जुलाई 2025- पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, सत्य व्रत

