Teej 2026: अगस्त में कौन-सी तीज पड़ेगी? जानें हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज की सही तारीख 

WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है. यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. तीज का त्योहार सावन और भाद्रपद महीने में मनाया जाता है. साल में तीन तीज आती हैं- हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज. ऐसे में आइए जानते हैं हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज की सही तारीख, साथ ही जानेंगे अगस्त महीने में कौन-सी तीज पड़ेगी-

अगस्त 2026 में पड़ेंगी दो बड़ी तीज, जानें हरियाली और कजरी तीज की तारीख और  शुभ

अगस्त महीने में कौन-सी तीज पड़ेगी?

इस साल अगस्त महीने में दो तीज के पर्व मनाए जाएंगे. सबसे पहले हरियाली तीज आएगी और इसके बाद कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा. दोनों ही तीज का धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है. महिलाएं इस दिन माता पार्वती की पूजा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

कब है हरियाली तीज 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 15 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा. इस तीज को श्रावण तीज, छोटी तीज और सिंधारा तीज के नाम से भी जाना जाता है.

Teej 2026: अगस्त में कौन-सी तीज पड़ेगी? जानें हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज  की सही तारीख | Teej 2026 kab hai Hariyali Kajri Hartalika Teej Date - NDTV  India

कब है कजरी तीज?
हरियाली तीज के लगभग 15 दिन बाद कजरी तीज आती है. इसे बड़ी तीज या कजली तीज भी कहा जाता है. इस वर्ष तृतीया तिथि 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और 31 अगस्त 2026 को शाम 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026 को रखा जाएगा.

हरतालिका तीज की तिथि
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है. यह तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक मानी जाती है. इस साल तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी और 14 सितंबर 2026 को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा.

Share this story