Surya Grahan 2025: साल 2025 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण? जानें तिथि और सूतक का समय
नए साल की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। ऐसे सभी नए साल में आने वाले त्योहार और अन्य घटनाओं के बारे जानकारी पाना चाहते हैं। साथ ही लोग को ये जानने में ज्यादा दिलचस्पी है कि आने वाला साल उनके लिए कैसे होने वाला है। जो कि राशिफल और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। जिसमें साल भर लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण का भी प्रभाव होता है।
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक लगेगा। जो कि एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। वह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण ही होगा।
सूतक काल का समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूतक काल का समय सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। जो कि ग्रहण काल खत्म के बाद समाप्त हो जाता है। सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिससे सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इन राशि वालों को होगा फायदा?
ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद कर्म फल दाता शनिदेव मीन राशि प्रवेश कर जाएंगे। जिससे मिथुन, तुला, धनु और मीन राशि वालों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। ऐसे में इन राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा सेहत के मामले में भी इन राशि के लिए अच्छा रहेगा। यहीं नही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

