क्या घर से दिवाली के दिन फेंकनी चाहिए ये टूटी हुई चीजें? जानिए धार्मिक महत्व

WhatsApp Channel Join Now

इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली से पहले घरों में साफ-सफाई शुरू हो गई है. लोग अपने घरों से सफाई करते समय कई चीजें फेंक रहे हैं ताकि उनका घर साफ-सुथरा दिखाई दी, लेकिन कई लोग टूटी हुई चीजें फेंकते समय संकोच करते हैं कि क्या इन्हें फेंकना चाहिए या नहीं? दरअसल, कुछ टूटी हुई चीजों को हटा देना शुभ माना गया है, जबकि कुछ चीजों ऐसा करने से बचना चाहिए ताकि कुछ गलत न हो.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में टूटी-फूटी चीजों के रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिसके चलते घर की सुख-समृद्धि रुक सकती है. घर में टूटी हुई मूर्तियां, टूटा हुआ फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण, मृत या सूखे पौधे, टूटे हुए बर्तन और टूटा हुआ कांच या दर्पण नहीं रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि इन चीजों को क्यों घर में नहीं रखना चाहिए…

घर के मंदिर में खंडित मूर्तियों का क्या करें, नहीं जानते आप तो पढ़ें ये  जानकारी - what should do with breakable idols of god-mobile

टूटी हुई मूर्तियां: घर की साफ-सफाई करते समय खंडित या टूटी हुई देवी-देवताओं हटा देना चाहिए. इन्हें किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित करना चाहिए. अगर घर में इन्हें रखते हैं तो घर में कलह और आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है.

टूटा हुआ फर्नीचर: घर में टूटी हुई कुर्सियों, मेज या अन्य फर्नीचर को नहीं रखना चाहिए. इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.वहीं, टूटे हुए बेड का उपयोग करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है.

दिवाली से पहले ही फेंक दें घर में रखी ये चीज़ें, तभी मां लक्ष्मी बरसाएंगी  कृपा | Navbharat Live

टूटा हुआ शीशा: घर में टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए. ये अशुभता का प्रतीक माना गया है. इसे तुरंत हटाना ही शुभ होता है.

टूटे हुए बर्तन: घर में अक्सर टूटे या दरार पड़े बर्तन दिखाई देते हैं. ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे धन की कमी का कारण बताया गया है.

खराब इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण: घर में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो जाते हैं और वे ऐसे ही पड़े रहते हैं. उन्हें तुरंत घर से हटा देना चाहिए. घर में खराब घड़ी को भी नहीं रखना चाहिए. ये निष्क्रिय ऊर्जा को दर्शाते हैं. इन्हें या तो ठीक करा लें या हटा दें.

125,369 Dead Plant Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from  Dreamstime

मृत या सूखे पौधे: घर में रखे मृत या सूखे पौधे न रखें. ये नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं. दिवाली से पहले इन्हें भी हटा देना चाहिए.

ये चीजें दिवाली के दिन न फेंकें
जले हुए दीये
पुराना झाड़ू
पुराने सिक्के और कौड़ी
शंख


 

Share this story