इस अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी आपकी किस्मत 

n
WhatsApp Channel Join Now

वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी कार्य करने के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

मान्यता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सच्चे मन के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी की खरीदारी करने से घर में धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किन-किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को मसूर की दाल की खरीदारी करना चाहिए। मान्यता है कि लाल मसूर की दाल खरीदारी से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वृष राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीय के दिन चावल और बाजरे की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों की खरीदारी करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन मूंग और धनिया की खरीदारी कर सकते हैं। इन चीजों की खरीदारी करना उनके लिए बेहद शुभ होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए अक्षय तृतीया बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कर्क राशि वाले लोग दूध और चावल की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक अक्षय तृतीया के दिन फल की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि
अक्षय तृतीया के दिन कन्या राशि वाले लोग मूंग की दाल खरीद सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगी। इस दिन तुला राशि वाले लोग चावल और चीनी की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों को अक्षय तृतीया के दिन गुड़ की खरीदारी करनी चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि वाले लोग अक्षय तृतीया के दिन केला या चावल की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करने से पुण्यफल की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को अक्षय तृतीया के दिन उड़द की दाल की खरीदारी करनी चाहिए।

कुंभ राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन तिल की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

मीन राशि
अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि वाले लोग हल्दी और दाल की खरीदारी कर सकते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story