शरद पूर्णिमा 2025: अमृत बरसाने वाली रात, खीर का प्रसाद देगा स्वास्थ्य और समृद्धि

WhatsApp Channel Join Now

 हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा. इसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी, लेकिन रात्रि व्यापिनी पूर्णिमा तिथि और चंद्रोदय 6 अक्टूबर को होने के कारण व्रत और पूजन इसी दिन किया जाएगा.

sharad Purnima 2018 why we place kheer under sky know why शरद पूर्णिमा  2018: इस दिन रात में खुले आसमान के नीचे रखी जाती है खीर, जानिए क्यों,  एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

धार्मिक और स्वास्थ्यवर्धक महत्व

यह तिथि आध्यात्मिक और औषधीय दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत वर्षा होती है.

स्वास्थ्य लाभ के लिए खीर बनाए 

पारंपरिक रूप से इस रात दूध और चावल की खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे (चांदनी में) रखा जाता है, ताकि चंद्रमा की अमृतमयी किरणें उसमें समा जाएं. अगली सुबह इस खीर का प्रसाद स्वरूप सेवन करने से यह कई रोगों के निवारण में सहायक होती है और स्वास्थ्य व मानसिक शांति प्रदान करती है.

धन-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं. इसलिए रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा कर, उन्हें कौड़ियां या लाल वस्त्र अर्पित करने से धन-वैभव के अवसर बढ़ते हैं. इस दिन सात्विक भोजन और तामसिक भोजन का त्याग करने की सलाह दी जाती है.

शरद पूर्णिमा की चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और  वैज्ञानिक कारण | Sharad Purnima 2024: Why Kheer is Placed Under Moonlight?  Know scientific and religious ...

चंद्रोदय पूजा का समय 

6 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय शाम 05 बजकर 27 मिनट पर रहेगा. इस शुभ घड़ी में चंद्र देव को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना जाता है. भक्तों को इस पावन अवसर पर बताए गए धार्मिक और स्वास्थ्यवर्धक उपायों को अपनाकर अमृतमयी चांदनी का पूरा लाभ उठाना चाहिए.

Share this story