Shaniwar Ke Upay: इन 5 कामों से प्रसन्न होते हैं शनि देव, साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभावों से मिलता है छुटकारा!

WhatsApp Channel Join Now

सनातन धर्म शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि देव बुरे कर्म का दंड देते हैं और अच्छे कर्म का शुभ फल जातक को प्रदान को करते हैं. जो जिस तरह का काम करता है शनि उसको उसी तरह का फल प्रदान करते हैं. हालांकि, अगर शनिवार के दिन कुछ विशेष काम किए जाएं तो तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. मान्यता है कि अगर शनिवार को ये काम किए जाते हैं तो शनि प्रसन्न होते हैं.इससे जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है. इसके अलावा मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है. शनिवार के दिन इन कामों को करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से भी छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं शनि को प्रसन्न करने वाले इन कामों के बारे में.

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

Do These Measures To Please Shanidev - शनिवार को करें ये 5 उपाय, शनिदेव की  मिलेगी विशेष कृपा, जीवन के संकटों से मिलेगी मुक्ति| Navbharat Live
शनि देव की पूजा: नियमित रूप से शनिदेव की पूजा शनि मंदिर जाकर करें. सरसों का तेल चढ़ाएं. ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है. जीवन में स्थिरता आ सकती है.

हनुमान चालीसा का पाठ: जिस पर हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहता है, उस पर शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव को कम कर देते हैं. ऐसे में शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करें. साथ में हनुमान चालीसा का पाठ करें.

गरीबों को दान दें: शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काला जूता, काला छाता और लोहे का सामान दान में दें. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. भोजन और कपड़े का दान करने व मजदूरों को पानी पिलाने से शनि अति प्रसन्न होते हैं और अपनी क्रूर दृष्टि हटा लेते हैं.

शमी और पीपल की पूजा: शनिवार के दिन शमी के पेड़ में जल चढ़ाकर उसकी पूजा करें. इसके अलावा पीपल के नीचे सरसों के तेल से दीया जलाएं और पेड़ की सात बार परिक्रमा करें. इससे शनि दोष दूर होता है.

शनि मंत्र का जाप: शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाएं. शनि देव के सामने ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.

Share this story