Sawan Somvar 2025: सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूरी होगी हर इच्छा!

WhatsApp Channel Join Now

सावन का पवित्र महीना अब समापन की ओर है, जिसे भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में में विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. सावन का सोमवार अत्यंत ही लाभकारी और पुण्यदायी माना गया है. इस बार सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन खास चीजों को जरूर चढ़ाएं.

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का है विशेष महत्व - न्यायाधीश
बेल पत्र
भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार शिवलिंग पर 3 या 5 बेल पत्र चढ़ाते हैं तो इससे पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Meaning of Dhatura in Shiva Puja Offering poisonous Dhatura to Bholenath  means giving up the bitterness and poison of your mind. | शिव पूजा में धतूरे  के मायने: भोलेनाथ को जहरीला धतूरा

धतूरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर धतूरे का फल या फूल चढ़ाना शुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Sawan 4th Monday remedies to please lord shiv सावन के चौथे सोमवार पर करें  ये 5 काम, शिवजी देंगे सुख-समृद्धि का वरदान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

गंगाजल
हिंदू धर्म में गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है. सावन में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना सबसे लाभकारी होता है. अगर आप सावन के आखिरी सोमवार को गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है.

क्या आप भी सावन में शिवलिंग पर चढ़ा रही हैं रुद्राक्ष तो भूलकर भी न करें ये  4 गलतियां, जानें सही नियम | rules of offering rudraksha to shivling |  HerZindagi

रुद्राक्ष
रुद्राक्ष को शिवजी का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत पुण्यकारी होता है. आप एक रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आर्थिक उन्नति मिलती है.

Sawan Last Monday 2025 Offer These Five Things On Shivling For Lord Shiva's  Blessings - Amar Ujala Hindi News Live - Sawan 2025:सावन के अंतिम सोमवार पर  शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच

कच्चा दूध
शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना अत्यंत ही फलदायी माना गया है. अगर आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे संतान सुख, वैवाहिक जीवन की शांति और मन की शुद्धता बनी रहती है.

Share this story