Sawan 2026: राहु की अशुभ महादशा और अंतर्दशा से हैं परेशान? सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं काला तिल
सावन शिव जी की भक्ति का महीना है. इस माह में विधि-विधान से महादेव की पूजा करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं. सावन के महीने महादेव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं.
सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिव जी की अराधना विशेष फलदायी मानी गई है. सावन सोमवार के दिन व्रत करने पर कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है. सावन माह में पूजा-पाठ के समय शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है. सावन में शिविलिंग पर काला तिल अर्पित करना बहुत लाभकारी माना जाता है. आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग पर तिल अर्पित करने के लाभ.
.jpg)
सावन में शिवलिंग पर रोज काला तिल करें अर्पित
भगवान शिव काल का स्वामी यानी महाकाल कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विधि-विधान से शिव जी का पूजन करने पर बड़े से बड़ा ग्रह दोष समाप्त हो जाता है. ज्योतिषीय मान्यता है कि अगर किसी की कुंडली में राहु की महादशा या अंतर्दशा का अशुभ प्रभाव हो तो उसको सावन में अवशय शिव पूजन करना चाहिए. माना जाता है कि सावन में शिव जी का पूजन करना चाहिए. साथ ही शिवलिंग पर रोज काला तिल अर्पित करना चाहिए.
मान्यता है कि सावन के महीने में रोजाना शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करने से राहु की अशुभ महादशा, अंतर्दशा है छुटकारा मिलता है. इतना ही नहीं शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करने से राहु के साथ-साथ शनि की अशुभ महादशा से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा शिव जी मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभदायक साबित होता है.
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/23/shivling-2026-07-23-12-27-54.webp)
सावन सोमवार 2026
पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026

