Raksha Bandhan 2026: भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठें लगानी चाहिए? जानें शुभ संख्या और महत्व
 

WhatsApp Channel Join Now

राखी सिर्फ कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और एक-दूसरे की रक्षा करने का प्रतीक है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय बहन अपने भाई की अच्छी सेहत, लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना करती है। वहीं भाई भी हर सुख-दुख में अपनी बहन का साथ देने और उसकी रक्षा का वादा करता है। इसलिए, राखी बांधने की विधि और इससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों का भी खास महत्व होता है। हालांकि, ज्यादातर बहनों के मन में सवाल आते हैं कि भाई की कलाई पर राखी बांधते समय कितनी गांठें लगानी चाहिए? क्या तीन गांठ लगाना शुभ माना जाता है या इसकी कोई दूसरी परंपरा भी है? आइए राखी की गांठों से जुड़ी मान्यताएं और खास महत्व के बारे मेंजानते हैं।

raksha bandhan 2026

राखी का धागा कैसा होना चाहिए?

शब्दकल्पद्रुम में 'रक्षा' शब्द की व्याख्या करते हुए भविष्योत्तर पुराण में रक्षाबंधन विधान का उल्‍लेख मिलता है। इसमें रक्षा-सूत्र के लिए 'विचित्रं ग्रथितं सूत्रम्' कहा गया है। इसका अर्थ सुंदर ढंग से गूंथा हुआ धागा है। इसलिए, राखी का धागा नया, साफ, मजबूत और अच्‍छी तरह गूंथा हुआ होना चाहिए। सूती या रेशमी धागे से बनी राखी को अच्‍छा विकल्‍प माना जाता है। राखी न तो बहुत ढीली बांधनी चाहिए और न इतनी टाइट कि कलाई में परेशानी हो।

तीन गांठें लगाना क्यों माना जाता है शुभ?

राखी में तीन गांठें लगाना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि ये तीन गांठें भाई-बहन के रिश्‍ते में प्‍यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होती हैं। इन्‍हें बांधते समय भाई की लंबी उम्र, अच्‍छी हेल्‍थ और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसके अलावा, तीन गांठे मन, वचन और कर्म से रिश्‍ते को निभाने का संकल्‍प भी दर्शाती हैं।

raksha bandhan 2026 how many knots in rakhi

1. पहली गांठ- रक्षा और सुरक्षा

पहली गांठ भाई को नकारात्मक ऊर्जा, कठिन परिस्थितियों और जीवन में आने वाले संकटों से सुरक्षित रखने की कामना के साथ लगाई जाती है। यह शारीरिक और मानसिक सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है।

2. दूसरी गांठ- प्‍यार और विश्वास

दूसरी गांठ भाई-बहन के बीच प्‍यार, विश्वास और मजबूत रिश्‍ते का प्रतीक मानी जाती है। इसका भाव है कि जीवन में चाहे कितनी भी परिस्थितियां बदलें, दोनों एक-दूसरे का साथ हमेशा देते रहेंगे।

3. तीसरी गांठ: सुख, समृद्धि और लंबी उम्र

तीसरी गांठ भाई की अच्छी सेहत, आर्थिक उन्नति, सफलता और लंबी उम्र की मंगलकामना के साथ लगाई जाती है। इसके माध्यम से जीवन में स्थिरता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की जाती है।

Share this story