New Year 2025: नए साल में घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

WhatsApp Channel Join Now

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब नए साल का आरंभ होने वाला है। नया साल नई उमंग, रोशनी और खुशियों के साथ-साथ सुख-समृद्धि लेकर आया है। इस दौरान व्यक्ति अपने घर की साज-सजावट करता है और भगवान से आने वाले नए साल के लिए कामना करता है। अब ऐसे में नए साल में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाया जाए, तो व्यक्ति के घर में खुशियों का संचार होता है। साथ ही जीवन में सुख-संपन्नता भी बनी रहती है। अब ऐसे में नए साल के इस मौके पर घर के मुख्य पर किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

m

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पान का पत्ता सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्र में भी पान के पत्ते का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। आपको बता दें, पान का पत्ता माता लक्ष्मी का कारक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में कभी भी पैसों से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती है। पान के पत्ते का तोरण लगाने से घर में भगवान विष्णु का भी वास होता है। इसलिए पान के पत्ते का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो mपत्तों पर श्रीविष्णु सिंदूर से लिखकर तब बांधें। इससे लाभ हो सकता है और कुंडली में स्थिति ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है।


पान के पत्ते का तोरण लगाने के नियम क्या है?
पान के पत्तों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए। जैसे 2, 4, 6 आदि।तोरण लगाते समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।अगर पान के पत्ते सुख जाए, तो इसे आप हटा दें। ज्यादा दिन के सुखे पत्ते का तोरण नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
 

 

Share this story