Masala Khichdi Balls : बची हुई खिचड़ी से झटपट तैयार करें क्रिस्पी ‘मसाला खिचड़ी बॉल्स’, जानिए आसान रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में किचन में लंबे समय तक खड़े होकर खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसी रेसिपी पसंद करते हैं, जो जल्दी तैयार हो जाए और सेहतमंद भी हो. खिचड़ी इसी वजह से कई घरों की पहली पसंद होती है. हालांकि, कई बार खिचड़ी जरूरत से ज्यादा बन जाती है और अगले दिन उसे खाने का मन नहीं करता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बची हुई खिचड़ी को फेंकने की बजाय उससे स्वादिष्ट मसाला खिचड़ी बॉल्स तैयार करें. यह आसान, चटपटी और कुरकुरी रेसिपी शाम की चाय के साथ एक बेहतरीन स्नैक साबित होगी. तो फिर देर किस बात की आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

khichdi recipe

 सामग्री

बची हुई खिचड़ी-2 कप

उबला हुआ आलू -1(मैश किया हुआ)

ब्रेड क्रम्ब्स-2–3 बड़े चम्मच

हरी मिर्च-1 बारीक कटी

अदरक का पेस्ट-1 छोटा चम्मच

हरा धनिया-2 बड़े चम्मच बारीक कटा

लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच

गरम मसाला-½ छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी (कोटिंग के लिए)

तेल (शैलो फ्राई या डीप फ्राई करने के लिए)

m

 विधि

1-सबसे पहले एक बड़े बाउल में बची हुई खिचड़ी लें. इसमें मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

2-यदि मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो उसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर बांध लें.तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं.

3-सभी बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में अच्छी तरह रोल करें.कढ़ाई में तेल गर्म करें और बॉल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं.

4-तैयार मसाला खिचड़ी बॉल्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें.हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही डिप के साथ गर्मागर्म परोसें.शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है.

टिप्स

1-स्वाद बढ़ाने के लिए मिश्रण में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज या कद्दूकस किया हुआ पनीर मिला सकते हैं.
2-ज्यादा हेल्दी विकल्प के लिए डीप फ्राई की बजाय एयर फ्राई करें.
3-यदि खिचड़ी में पहले से ज्यादा मसाले हों, तो अतिरिक्त मसाले कम मात्रा में डालें.

Share this story