March 2023 Vrat Festival : कब है होली, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, आमलकी एकादशी, रमजान, जाने पूरी लिस्ट 

WhatsApp Channel Join Now

मार्च  माह की शुरुआत होने वाली है। मार्च के शुरू होते ही होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मार्च का नाम आते ही जैसे मन होली के रंगों से भर जाता है। इस साल मार्च माह में होली, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, आमलकी एकादशी, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, रंग पंचमी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं।  इस माह में मुस्लिम समुदाय का रोजा भी प्रारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार, इस साल मलमास लगने के कारण व्रत और त्योहार कुछ पहले पड़ रहे हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि पहले ही पड़ रही है।  अधिकतर चैत्र नवरात्रि, राम नवमी के व्रत और त्योहार अप्रैल में पड़ते हैं।  आइए जानते हैं मार्च माह के व्रत और त्योहारों के बारे में- 

मार्च 2023 व्रत और त्योहार

03 मार्च, शुक्रवार: आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
04 मार्च, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत
07 मार्च, मंगलवार: होलिका द​हन, स्नान दान की फाल्गुन पूर्णिमा
08 मार्च, बुधवार: होली, शब-ए-बारात
10 मार्च, शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च, रविवार: रंग पंचमी
18 मार्च, शनिवार: पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
20 मार्च, सोमवार: चैत्र मासिक शिवरात्रि
21 मार्च, मंगलवार: भौमवती अमावस्या, चैत्र अमावस्या
22 मार्च, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, कलश स्थापना, रोजा प्रारंभ, रमजान शुरू
25 मार्च, शनिवार: विनायक चतुर्थी व्रत
29 मार्च, बुधवार: दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजा
30 मार्च, गुरुवार: राम नवमी, महानवमी

Share this story