Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन पीली दाल किन देवताओं को चढ़ाना माना जाता है शुभ?

WhatsApp Channel Join Now

सनातन धर्म में हर महीने में संक्रांति पड़ती है। जिनमें से मकर संक्रांति को बेहद खास माना जाता है। वहीं मकर संक्रांति हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आपको बता दें, हर साल 14 जनवरी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। मकर संक्रांति का पर्व सभी जातकों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आया है। अब ऐसे में मकर संक्रांति के दिन पीली दान किन देवताओं को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

m

मकर संक्रांति के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं दाल

मकर संक्रांति के दिन भगवान शिव को दाल चढ़ाएं। भगवान शिव को दाल बेहद प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि दाल चढ़ाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आपको बता दें, अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन दाल चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

मकर संक्रांति के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं दाल

मकर संक्रांति के दिन भगवान गणेश को दाल चढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दाल चढ़ाने से व्यक्ति को सफलता की प्राप्ति होती है और अगर आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो मकर संक्रांति के दिन दाल चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और काम बनने लग जाएंगे।

m

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को चढ़ाएं दाल

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को पीली दाल जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यदेव को पीली दाल बेहद प्रिय है और दाल चढ़ाने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो दाल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। सूर्यदेव को दाल चढ़ाने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
 

 

Share this story