Mahashivratri 2026: शनि के बुरे प्रभावों से हैं परेशान, तो महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान

WhatsApp Channel Join Now

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जाता है. इस महत्वपूर्ण और विशेष दिन पर लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. साथ ही व्रत रखते हैं. महाशिवरात्रि का दिन शिव जी और माता पार्वती की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर होता है. क्योंकि इस दिन दोनों ही बहुत प्रसन्न रहते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी कर देते हैं. इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी.

पौराणिक मान्यता है कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन ही शिव-शक्ति का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि पर शिव जी व माता पार्वती की पूजा और व्रत करने के साथ-साथ शनि देव को शांत करने के उपाय भी किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव कम हो सकते हैं. आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

महाशिवरात्रि पर शनि के प्रकोप से बचाएंगी ये 7 चीजें - Mahashivratri 2023  offer these things to shivling for avoid shani ki dhaiya and sadhe sati  tvisu

महाशविरात्रि पर शनि से जुड़ी इन चीजों का करें दान
लोहे को शनि देव से संबंधित धातु माना जाता है, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन लोहे का या फिर लोहे से बनी चीजों का दान शुभ होगा. इस दिन लोहे का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.
महाशिरात्रि के दिन सरसों के तेल का दान करें. एक लोहे के पात्र में सरसों का तेल किसी जरूरतमंद को दें. मंदिर में जाकर भी सरसों का तेल दान में दिया जा सकता है. ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव को दूर होते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करें. इस दिन काले तिल का दान साढ़ेसाती और ढैय्या के साथ-साथ पितृ दोष से भी मुक्ति दिलाता है. काले तिल का दान करने से करियर में उन्नति होती है.
महाशिवरात्रि के दिन काले कपड़ों का दान करने से शुभ फल प्राप्त करते हैं. काले कपड़ों के दान से शनि की नकारात्मकता दूर होती है.
महाशिवरात्रि के दिन छाते का भी दान किया जा सकता है. इस दान से जीवन में मानसिक शांति और शीतलता आती है.

Share this story