Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर इस बार बन रहा है अद्भुत संयोग, ऐसे करें चन्द्रमा की पूजा, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

WhatsApp Channel Join Now

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा की तिथि 23 फरवरी से शुरू हो रही है और 24 फरवरी दिन शनिवार को माघ पूर्णिमा का स्नान और दान किया जाएगा। ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार माघ पूर्णिमा के दिन अद्भुत संयोग बन रहा है और माघ पूर्णिमा के दिन शोभन योग भी बन रहा है, जिसके प्रतिनिधि देव शुक्र हैं और कर्क राशि का चंद्रमा है। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने का महत्व है। इस साल माघ पूर्णिमा के दिन आसान उपाय करके धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि पाई जा सकती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ संयोग के बारे में…

m
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा की तिथि 23 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 03:33 बजे शुरू होगी और माघ पूर्णिमा तिथि का समापन 24 फरवरी दिन शनिवार को शाम 05:59 बजे होगा। माघ पूर्णिमा पर चंद्रोदय समय शाम 05:17 बजे हैं। 

m

माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग
 माघ पूर्णिमा के दिन शोभन योग बना है। इसके अधिपति देव शुक्र हैं और शुक्रवार के दिन शुक्र का शोभन योग होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। शुक्र को भौतिक सुख, सुविधाओं, ग्लैमर, रोमांस का कारक माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा कर्क राशि में होगा, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

Share this story