Magh Month 2024 Festival-Vrat: आज से शुरू हो रहा है माघ का महीना, यहां जाने इस महीने में आने वाले व्रत और त्यौहार 

m
WhatsApp Channel Join Now

माघ का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। व्रत-त्योहार के नजरिए से भी माघ माह काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस महीने में लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए जाते हैं। माघ का महीना इस बार 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है। इस माह षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्रि समेत बसंत पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं इस बार माघ मास में कौन सा व्रत-त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा।

माघ मास 2024 व्रत-त्योहार कैलेंडर
26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार- माघ मास प्रारंभ
29 जनवरी 2024 दिन सोमवार - सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- षटतिला एकादशी व्रत
7 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार- मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024 दिन शनिवार - माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी 2024 दिन बुधवार- बसंत पंचमी
16 फरवरी 2024 दिन सोमवार- रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17  फरवरी 2024 दिन शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- जया एकादशी
21 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024 दिन शनिवार- माघ पूर्णिमा, गुरु रिवादस जंयती

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story