June Vrat & Tyohar List 2024: जून महीने में कई सारे व्रत -त्योहार, वट सावित्री से लेकर निर्जला एकादशी तक जानें पूरी लिस्ट

m
WhatsApp Channel Join Now

 जून का महीना आने वाला है। जून का महीना बहुत विशेष होता है। हिंदी कलेंडर के हिसाब से इस महीने जेष्‍ठ का महीना रहता है और कई छोटे-बेड़े तीज-त्‍योहार आते हैं, जिनका अपना पौराणिक महत्‍व होता है। सुहागिन, हनुमान भक्त और शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या से पीड़ित लोगों के लिए जून 2024 का महीना बहुत शुभ फलदायी होने वाला है। इस बार जून में शनि जयंती , वट सावित्री व्रत , निर्जला एकादशी, बड़ा मंगल, गंगा दशहरा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। जिन लोगों पर शनि की महादशा चल रही है वह शनि जयंती पर शनि देव की विशेष पूजा करें। वहीं पति की लंबी आयु के लिए विवाहित स्त्रियां वट सावित्री व्रत करेंगी। जून के हर मंगलवार पर बड़ा मंगल यानी हनुमान जी की आराधना का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट -

जून 2024 के व्रत त्योहार 

2 जून 2024 (रविवार) - अपरा एकादशी
4 जून 2024 (मंगलवार) - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 जून 2024 (गुरुवार) - ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
9 जून 2024 (रविवार) - महाराणा प्रताप जयंती
10 जून 2024 (सोमवार) - विनायक चतुर्थी
14 जून 2024 (शुक्रवार) - धूमावती जयंती
15 जून 2024 (शनिवार) - मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024 (रविवार) - गंगा दशहरा
17 जून 2023 (सोमवार) - गायत्री जयंती
18 जून 2024 (मंगलवार) - निर्जला एकादशी
19 जून 2024 (बुधवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जून 2024 (शनिवार) - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती
23 जून 2024 (रविवार) - आषाढ़ माह शुरू
25 जून 2024 (मंगलवार) - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू


 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story