June 2023 Festivals Calendar : जून महीने में गुप्त नवरात्रि से लेकर रथयात्रा तक कब कौन सा मनाया जाएगा पर्व, देखें पूरी लिस्ट

हिंदू मान्यता के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा या उनसे संबंधित व्रत-त्योहार आदि से जुड़ा होता है। यदि बात करें जून महीने की तो पर्वों के लिहाज से काफी महत्पूर्ण है क्योंकि इसी महीने में शक्ति की साधना का महापर्व कही जाने वाली आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी जैसे बड़े पर्व पड़ेंगे। साथ ही साथ इसी महीने में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अंग्रेजी कैलेंडर के छठवें महीने में इस साल कब कौन सा तीज-त्योहार पड़ेगा आइए इसे विस्तार से जानने के लिए देखते हैं जून महीने का कैलेंडर -
जून महीने का कैलेंडर
01 जून 2023 : निर्जला एकादशी व्रत का पारण एवं प्रदोष व्रत
03 जून 2023 : वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
04 जून 2023 : कबीर जयंती
05 जून 2023 : कबीर जयंती, आषाढ़ मास प्रारंभ
07 जून 2023 : कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
09 जून 2023 : पंचक प्रारंभ
10 जून 2023 : कालाष्टमी
13 जून 2023 : पंचक समाप्त
14 जून 2023 : योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023 : योगिनी एकादशी व्रत का पारण, सूर्य की मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023 : मासिक शिवरात्रि
17 जून 2023 : रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023 : आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023 : आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
20 जून 2023 : जगन्नाथ रथयात्रा
22 जून 2023 : विनायक चतुर्थी
25 जून 2023 : भानु सप्तमी का व्रत
28-29 जून 2023: ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
29 जून 2023 : गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023 : देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।