7 जुलाई जन्मदिन विशेष: केतु और चंद्रमा का प्रभाव बनाता है आध्यात्मिक और रहस्यमयी व्यक्तित्व, जानिए कैसा रहेगा जीवन

WhatsApp Channel Join Now

7 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व सामान्य लोगों से कुछ अलग और रहस्यमयी होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह केतु है, जबकि जुलाई माह का अधिपति ग्रह चंद्रमा है। यही कारण है कि इन दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव इनके स्वभाव में आध्यात्मिकता, संवेदनशीलता और गहरी चिंतनशीलता का समावेश करता है।

ऐसे व्यक्ति दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं और अपने प्रत्येक कार्य में नवीनता लाने का प्रयास करते हैं। वे किसी भी प्रकार के दबाव में रहकर काम करना पसंद नहीं करते और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना उचित समझते हैं। वास्तविकता को स्वीकार करना और जीवन को अपने अनुभवों के आधार पर समझना इनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषता होती है।

इनका जीवन कई उतार-चढ़ाव और बदलावों से गुजर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बार-बार बनते हैं और एक ही जगह लंबे समय तक रहना इन्हें पसंद नहीं आता। इनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि जो भी व्यक्ति एक बार इनसे मिलता है, वह इन्हें लंबे समय तक याद रखता है। उच्चस्तरीय जनसंपर्क और प्रभावशाली संवाद शैली के कारण समाज में इनकी अलग पहचान बनती है।

हालांकि ये एकांतप्रिय स्वभाव के होते हैं, फिर भी राजनीति, सामाजिक कार्यों, साहित्य, कविता, कला और संगीत जैसे क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि रहती है। वैवाहिक जीवन सामान्यतः सुखद रहता है। यदि ये अपनी आध्यात्मिक सोच के साथ व्यवहारिक दृष्टिकोण भी बनाए रखें, तो जीवन में सम्मान, सफलता और संतोष प्राप्त कर सकते हैं।

क्या करें उपाय:

  • जीवन की कठिनाइयों को कम करने और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए ये उपाय लाभकारी माने गए हैं—
  • नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें।
  • दैनिक जीवन में गुलाबी और पीले रंग का अधिक प्रयोग करें।
  • चांदी का छल्ला कनिष्ठा (छोटी) उंगली में धारण करें।
  • केतु यंत्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
  • अपने हित के लिए किसी को ठेस न पहुंचाएं।
  • असत्य का सहारा न लें तथा परोपकार की भावना बनाए रखें।
  • योग्य विशेषज्ञ की सलाह से लहसुनिया, लाजवर्त अथवा संबंधित यंत्र धारण करें।

अनुकूल योग और जानकारी:

  • मंत्र: ॐ कें केतवे नमः
  • शुभ महीने: जनवरी, मार्च, अगस्त
  • शुभ दिन: रविवार, सोमवार, बुधवार
  • व्रत: मंगलवार
  • शुभ रंग: गुलाबी, पीला
  • शुभ अंक: 1, 2, 7
  • शुभ तिथियां: 7, 16, 25
  • शुभ वर्ष: 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
  • जन्मरत्न: लहसुनिया
  • उपरत्न: लाजवर्त
  • महत्वपूर्ण समय: 21 जून से 25 जुलाई

विशेष टिप्पणी:

7 जुलाई को जन्मे जातकों में आध्यात्मिकता, गहरी सोच, रचनात्मकता और स्वतंत्र व्यक्तित्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यदि वे धैर्य, सत्य और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें, तो जीवन में सफलता, सम्मान और मानसिक संतोष प्राप्त कर सकते हैं।

विशेषज्ञ की राय:

यह संपूर्ण जानकारी हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित एवं अंक ज्योतिषी पंडित विमल जैन द्वारा दी गई है।

📍 पता:

एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, पंचक्रोशी मार्ग, वाराणसी

Share this story