21 जुलाई जन्मदिन विशेष: बृहस्पति और चंद्रमा का प्रभाव देता है दूरदर्शिता और प्रभावशाली व्यक्तित्व, जानिए कैसा रहेगा जीवन

WhatsApp Channel Join Now

21 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व गंभीर, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जबकि जुलाई माह का अधिपति ग्रह चंद्रमा है। यही कारण है कि इन दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव इनके स्वभाव में दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और विवेक का अद्भुत संतुलन स्थापित करता है।

ऐसे व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के प्रति विशेष आस्था रखते हैं तथा अनुशासित जीवन जीना पसंद करते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं और अपने भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करते हैं। कई बार निजी हितों को अधिक महत्व देने के कारण इनके निर्णय व्यवहारिक दिखाई देते हैं।

इनकी सबसे बड़ी विशेषता वाकपटुता और दूरदर्शी सोच होती है, जो इन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये लोग हमेशा किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहना पसंद करते हैं और खाली बैठना इन्हें अच्छा नहीं लगता। विनोदी स्वभाव के कारण ये लोगों के बीच सहज माहौल भी बना लेते हैं।

राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में इनकी विशेष रुचि रहती है। कला और रचनात्मक कार्यों की ओर भी इनका झुकाव देखा जाता है। भौतिक सुख-सुविधाओं और मौज-मस्ती पर खर्च करने की प्रवृत्ति अधिक हो सकती है। विचारों में कभी-कभी उग्रता भी देखने को मिलती है, इसलिए संयम बनाए रखना इनके लिए आवश्यक होता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः मधुर और संतुलित रहता है।

क्या करें उपाय:

  • जीवन में सुख, समृद्धि और अनुकूलता बनाए रखने के लिए ये उपाय लाभकारी माने गए हैं—
  • अपने इष्ट देवी-देवता की नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक आराधना करें।
  • तन, मन, कर्म और वचन की पवित्रता बनाए रखें।
  • दैनिक जीवन में सफेद और क्रीम रंग का अधिक प्रयोग करें।
  • बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
  • निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करें और अहिंसा का पालन करें।
  • योग्य विशेषज्ञ की सलाह से पोखराज, सुनहला (गोल्डन टोपाज) अथवा संबंधित यंत्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

अनुकूल योग और जानकारी:

  • मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
  • शुभ महीने: मार्च, जुलाई, अक्टूबर
  • शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
  • व्रत: बृहस्पतिवार
  • शुभ रंग: सफेद, क्रीम
  • शुभ अंक: 1, 7
  • शुभ तिथियां: 3, 12, 21, 30
  • शुभ वर्ष: 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
  • जन्मरत्न: पोखराज
  • उपरत्न: सुनहला (गोल्डन टोपाज)
  • महत्वपूर्ण समय: 19 फरवरी से 20 मार्च तथा 21 नवंबर से 20 दिसंबर

विशेष टिप्पणी:

21 जुलाई को जन्मे जातकों में अनुशासन, दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और ज्ञान का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यदि वे अपनी वाणी और विचारों में संयम बनाए रखते हुए परोपकार और संतुलित जीवनशैली अपनाएं, तो जीवन में प्रतिष्ठा, सफलता और समृद्धि के उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं।

विशेषज्ञ की राय:

यह संपूर्ण जानकारी हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित एवं अंक ज्योतिषी पंडित विमल जैन द्वारा दी गई है।

📍 पता:

एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, पंचक्रोशी मार्ग, वाराणसी

Share this story