Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, होगा शुभ लाभ

n
WhatsApp Channel Join Now

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के दिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार हैं। सोलह कलाओं से युक्त श्रीकृष्ण की पूजा समस्त सुख, वैभव प्रदान करती है। वैसे तो किसी भी रूप में किसी भी प्रकार से श्रीकृष्ण का पूजन किया जा सकता है किंतु यदि आप अपनी राशि के अनुसार कृष्ण पूजन और उनके मंत्रों का जाप करेंगे तो आपके सारे बुरे ग्रह भी अनुकूल हो जाएंगे और आपका भाग्योदय तेजी से होगा।

आइए जानते हैं श्रीकृष्ण के मंत्र राशियों के अनुसार-

मेष : मेष राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के पूजन में लाल कमल के पुष्पों का प्रयोग करें और ऊं गोविंदाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे राशि स्वामी मंगल की अनुकूलता प्राप्त होगी।

वृषभ : वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण का पूजन करते समय मोगरे के पुष्पों का प्रयोग करें और ऊं अनंताय नम: मंत्र से पूजन करें। इससे राशि स्वामी शुक्र अनुकूल होगा और आपको सुख, समृद्धि, वैभव प्राप्त होगा।

मिथुन : मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का पूजन चंपा के फूलों से करें उन्हें ऊं अच्युताय नम: मंत्र का जाप करते हुए पूजन सामग्री अर्पित करें। इस प्रयोग से राशि स्वामी बुध मजबूत होगा और बुद्धि, विद्या, धन की प्राप्ति होगी।

कर्क : कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण का पूजन चमेली के पुष्पों से करें और ऊं केशवाय नम: मंत्र का जाप करें। राशि स्वामी चंद्र की अनुकूलता प्राप्त होगी और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। मानसिक सुख शांति प्राप्त होगी।

सिंह : भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक उन्हें पारिजात के पुष्प अर्पित करें और ऊं हृषिकेशाय नम: का जाप करें। सूर्य यदि आपकी कुंडली में बुरे प्रभाव दे रहा है तो इस मंत्र से उसकी अनुकूलता प्राप्त हो जाएगी।

कन्या : कन्या राशि के जातकों को श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें हरसिंगार के पुष्प अर्पित करना चाहिए तथा ऊं माधवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। समस्त बाधाएं दूर होंगी और जीवन उन्नतिशील बनेगा।

तुला : श्रीकृष्ण भगवान को रातरानी के पुष्प अर्पित करके ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करेंगे तो आपके लिए न केवल राशि स्वामी शुक्र बल्कि समस्त ग्रह अनुकूल हो जाएंगे और आपका जीवन समृद्धशाली बनेगा।

वृश्चिक : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को सुंदर सुगंधित केतकी के पुष्प अर्पित करें और ऊं सच्चिदानंदाय नम: मंत्र का जाप करें। राशि स्वामी मंगल की अनुकूलता प्राप्त होगी और सोया भाग्य जाग जाएगा।

धनु : धनु राशि के जातक श्रीकृष्ण का श्रृंगार पीले पुष्पों से करें और फिर ऊं गोपालाय नम: मंत्र का जाप करें। सारे ग्रह अनुकूल होंगे, भाग्य के द्वार खुलेंगे और आर्थिक सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा।

मकर : मकर राशि के जातक श्रीकृष्ण को अपराजिता के पुष्प अर्पित कर श्रृंगार करें और उनका पूजन ऊं राधावल्लभाय नम: मंत्र से करें। फिर देखिए कैसे आपकी किस्मत के ताले खुलते हैं और आप सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं।

कुंभ : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातक श्रीकृष्ण को अपराजिता के पुष्प अर्पित करें और उनके प्रिय मंत्र ऊं कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें। राशि स्वामी शनि प्रसन्न होंगे और आपके कार्यों में आ रही समस्त बाधाएं दूर हो जाएंगी।

मीन : मीन राशि के जातक श्रीकृष्ण के पूजन में गेंदे या कुमुदिनी के पुष्पों का प्रयोग अवश्य करें और ऊं गोपीजनवल्लभाय नम: मंत्र का जाप करें। बृहस्पति प्रसन्न होंगे और सुख, समृद्धि के साथ ऐश्वर्य, वैभव प्रदान करेंगे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story